विवादों के जड़ में स्वार्थ की अधिकता : डॉ. कृष्णगोपाल

न्याय चौपाल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित 



जबलपुर 'समाज में दिनोंदिन सहनशक्ति का अभाव, प्रमाणिकता में कमी, एवं स्वार्थ में अधिकता पनप रही है जो मूलतः विवादों की जड़ है। समाज में जीवनमूल्यों में वृद्धि हो, जीवन में प्रमाणिकता का स्तर बढ़े इस बाबद प्रयास दोनों पक्षों के बीच करना चाहिए। समाज में आध्यात्मिक भाव बढ़ाना होगा। विविधताओं में समन्वय स्थापित करने हेतु प्रयास करना है और क्षमा करने के भाव को बढ़ाना है। समाज में सद्गुण कैसे बढ़ सकते हैं, इस बाबद प्रयास करना है।' राष्ट्रीय विधिक संगठन न्याय चौपाल की राष्ट्रीय बैठक में उक्ताशय के उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने व्यक्त किये। 
बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एड. गोविंद गोयल ने की। बैठक का संचालन गंगाचरण मिश्र और आभार प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गोविंद गोयल ने किया। मध्य क्षेत्र की ओर से मध्य क्षेत्र प्रभारी एड. निशिकान्त चौधरी बैठक में शामिल हुए। बैठक में सिक्किम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश व चैयरमेन सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल जस्टिस प्रमोद कोहली, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जेपी यादव, डॉ. जेसी द्विवेदी, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद  आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

أحدث أقدم