जबलपुर : अन्नू को बढ़त मिलने पर कांग्रेस में ख़ुशी का माहौल

फाइल फोटो 

जबलपुर। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के महापौर पद उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह अन्नू को 8609 मतों की बढ़त मिलने पर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भानोट और विनय सक्सेना भी मतगणना स्थल पहुंच गए है। चार राउंड के बाद अन्नू कुल 16923 वोट से आगे हो गए हैं। इसकी खबर लगते ही कांग्रेसियों के चेहरे में खुशी देखी जा रही है। वहीं, भाजपा के समर्थक भी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। इसके साथ ही 79 वार्डों में से 28 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी आगे हैं, 32 वार्डों में कांग्रेस आगे, एक वार्ड में शिवसेना आगे और दो वार्ड में निर्दलीय आगे है। अन्य वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है।

Post a Comment

और नया पुराने