मध्य प्रदेश : बस के ब्रेक फेल होने के बाद नहर पर बने पुल की दीवार से टकराने से 10 यात्री घायल



खंडवा। ओंकारेश्वर कस्बे में सोमवार को एक बस के ब्रेक फेल होने के बाद नहर पर बने पुल की दीवार से टकराने से 10 यात्री घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

मांधाता पुलिस थाने के प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि हादसे के वक्त इस बस में करीब 70 यात्री सवार थे और सुबह करीब 10 बजे ब्रेक फेल होने के बाद बस पुल की एक दीवार से टकरा गई। जिससे बस ओंकारेश्वर बांध की नहर में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

उन्होंने कहा कि हालांकि, इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है।

राठौर ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे। इस बस में ज्यादातर यात्री खरगोन, धार और धामनोद के थे।

Post a Comment

और नया पुराने