रेल सुरक्षा बल वालीबाल स्पर्धा में भाग लेने जबलपुर आएंगे 300 खिलाड़ी



जबलपुर। अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल पुरूष एवं महिला वालीबाल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर द्वारा 5 सितम्बर से 9 सितम्बर 2022 तक रेलवे स्टेडियम जबलपुर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 5 सितम्बर को अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी द्वारा किया जाएगा और प्रतियोगिता का समापन 9 सितम्बर को महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता  के मुख्य आतिथ्य  में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के 17 जोनों के पुरूष एवं महिला टीमों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेने जबलपुर आएंगे। जिसमें से अधिकांश खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं।

Post a Comment

और नया पुराने