कांग्रेस प्रदर्शन : हिरासत में लिए गए 355 में से 65 सांसद - दिल्ली पुलिस



नई दिल्ली। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में 335 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इनमें 65 सांसद शामिल थे। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 65 सांसदों सहित कुल 335 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि “सांसदों / विधायकों को हिरासत में लेने की सूचना संबंधित सक्षम अधिकारियों को भेजी जा रही है।

साथ ही, दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि राजधानी में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। “कांग्रेस समर्थकों ने पुलिस अधिकारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने की कोशिश की, उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संसद और एआईसीसी मुख्यालय के बाहर नाटकीय गतिरोध के बीच राहुल गांधी और शशि थरूर सहित कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इनमें कांग्रेस के प्रमुख नेता शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, दिल्ली पुलिस के द्वारा हमें पूरे दिन बंद रखा गया, हम चाहते थे कि सदन में चर्चा हो। सरकार की जवाबदेही तय करके उनसे सवाल करना हमारी जिम्मेदारी है। जिस तरह से हमें अलोकतांत्रिक तरीके से हिरासत में लिया गया वह अच्छा संकेत नहीं है। 

Post a Comment

أحدث أقدم