मध्य प्रदेश : पुराने घर को गिराने के दौरान मिले एक करोड़ के सोने के 86 सिक्के, मजदूरों ने आपस में बांट लिए; गिरफ्तार



धार। जिले में एक पुराने घर को गिराने के दौरान 8 मजदूरों ने कथित तौर पर करीब 60 लाख रुपये मूल्य के 86 सोने के सिक्के चुरा लिए। पुलिस ने आठों मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी देवेंद्र पाटीदार ने रविवार को कहा कि मजदूरों ने पुलिस को सूचित किए बिना ‘गिन्नी' (सोने के सिक्के) आपस में बांट लिए। ये सिक्के पुरातात्विक महत्व के भी हो सकते हैं।

श्रमिकों को ये सिक्के कुछ दिन पहले एक पुराने घर का मलबा हटाते समय मिले थे। गुप्त सूचना पर पुलिस को पता चला कि मजदूरों ने आपस में सिक्के बांट लिए हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इन मजदूरों को गिरफ्तार कर एक किलोग्राम कुल वजन के 86 सोने के सिक्के जब्त कर लिए हैं। पुरातात्विक महत्व का पता लगने के बाद इसका मूल्य एक करोड़ रुपये तक भी हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने