अनोखा उत्सव : पांढुर्णा में शुरू हुआ खूनी खेल गोटमार मेला, कई घायल



छिंदवाड़ा। गोटमार मेले का आयोजन छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना कस्बे में हर साल किया जाता है। इस मेले की शुरुआत भादो मास के कृष्ण पक्ष में अमावस्या पोला त्योहार के दूसरे दिन से होती है। यह मेला आज शुरू हो गया है। इस मेले की शुरुआत हो चुकी है। इस मेले का सबसे ज्यादा महत्त्व मराठी भाषा बोलने वाले नागरिकों के लिए है। गोटमार का अर्थ मराठी भाषा का ही शब्द है और इस का मतलब पत्थर मारना।

इस मेले में पांढुरना और सावरगांव के बीच बहने वाली नदी के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो कर सूर्योदय से सूर्यास्त तक एक दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं और यह सिलसिला तब तक चलता है जब तक लोग एक-दूसरे का खून ना बहा दें। इस घटना में हर साल सैकड़ो लोग घायल हो जाते हैं। जबकि, हर साल इस मेले के दौरान ही कई लोगों की जान भी जाने की भी खबर सामने आती हैं।

इस मेले की शुरुआत 17वीं ई. के लगभग से बताई जाती है। नगर के बीच में नदी के उस पार सावरगांव व इस पार को पांढुरना कहा जाता है। कृष्ण पक्ष के दिन यहां बैलों का त्यौहार 'पोला' भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन ही साबरगांव के लोग पलाश वृक्ष को काटकर जाम नदी के बीच गाड़ते है उस वृक्ष पर लाल कपड़ा, तोरण, नारियल, हार और झाड़ियां चढ़ाकर पूजा की जाती है। इसके बाद दूसरे दिन की शुरुआत होते ही लोग लगाए गए इस पलाश वृक्ष और झंडे की पूजा करते है और फिर सुबह 8 बजे से एक दूसरे को पत्थर मारने कि शुरुआत करते है।

पत्थर मारने का खेल मुख्य तौर पर पांढुरना और सावरगांव के लोगों के बीच चलता है। हालांकि, यहां के लोग इसे बुरा नहीं मानते है। इस पत्थरबाजी को अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं इस दौरान ढोल ढमाके लगातार बजते रहते है। साथ ही भगाओ-भगाओ के नारों कि गूंज चारो तरफ सुनाई देती है। यहां दो गुटों के बीच ऐसा प्रतीत होता है जैसे वेह एक दूसरे को आगे नहीं आने देना चाहते हो।  इन गुटों में से जो लोग पहले झंडे के पास पहुंच जाते हैं दूसरे लोग उनपर पत्थरों की भारी मात्रा में वर्षा करते हैं। इन दोनों पक्षों में से जो झंडा तोड़ता है वह झंडे को कुल्हाडी से काट लेते हैं। जैसे ही झंडा टूट जाता है, दोनों पक्ष पत्थर मारना बंद कर आपस में मेल-मिलाप करते हैं ढोल नगाड़ों के साथ माता चंडी माता के मंदिर में झंडे को ले जाते हैं।

गोटमार मेले की शुरुआत एक प्रेम कहानी से बताई जाती है। इस कहानी की शुरुआत पांढुर्णा के लड़के और साबर गांव की युवती के बीच प्रेम कहानी के शुरू होने के चलते हुई थी। जब यह बात उनके घर वालों को पता चली तो दोनों के घर वालों ने कई तरह कि रोक टोक लगाना शुरू कर दिया। इन सब से परेशान होकर दोनों घर छोड़कर भाग गए। हालांकि, जाम नदी के पास पहुंचकर दोनों के परिजनों ने घेर लिया और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों की बीच नदी में पहुंचकर कर मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही गोटमार मेले की शुरुआत हुई।

पांढुर्णा में शनिवार को गोटमार मेले के शुरू हुए के बाद लगभग 150 लोगों के घायल होने की खबर है। इन घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से चार लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही हैं। इनमे से एक को नागपुर रेफर कर दिया है। मेले की सुरक्षा के लिए यहां 400 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैै।

Post a Comment

और नया पुराने