मध्यप्रदेश : राज्यपाल मंगुभाई पटेल कोविड पॉजीटिव



भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल को तबियत बिगड़ने पर यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज चल रहा है। उनके स्वैब का नमूना आज आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी है।

एम्स की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री पटेल को पिछले तीन दिनों से खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते कल रात एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें ऑक्सीजन प्रदान की गयी और जांच उपरांत उनका उपचार प्रारंभ किया गया। इसके बाद रात्रि में उन्होंने भोजन किया और अच्छी नींद ली। उन्हें फेफड़ों के संकमण की दवाएं दी जा रही हैं।

राज्यपाल का आज सुबह सी टी स्कैन किया गया। इसके बाद उनके स्वैब का नमूना आटी पीसीआर जांच के लिए भेजा गया, जिनकी उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री पटेल के अस्वस्थ होने के चलते आगामी चार दिवस के उनके समस्त कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। इसके पहले श्री पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल शाम राजभवन पहुंचे। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री चौहान आज भी श्री पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा-विशेषज्ञों से भी चर्चा की।

Post a Comment

और नया पुराने