मंडला : बाढ़ प्रभावितों के लिए करें पुख्ता इंतजाम

कलेक्टर ने बाढ़ व्यवस्थाओं के मद्देनजर पिंडरई एवं थावर क्षेत्र का किया दौरा


मंडला। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पिंडरई एवं नैनपुर क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा उनके लिए बनाए गए राहत शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावितों के रुकने के लिए समुचित प्रबंध करें। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। शिविर में भोजन, राशन आदि की बेहतर व्यवस्था बनाएं। बिस्तर और बिजली की व्यवस्था करें। 

उन्होंने ग्राम पंचायत भवन आश्रम शाला तथा कम्युनिटी हॉल में भी राहत शिविर संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जो बीमार हैं उनका उपचार कराएं। राहत कार्य के लिए अन्य विभाग कर्मचारियों को भी लगाएं। 

श्रीमती सिंह ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर में बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नैनपुर सिवनी मार्ग पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post