राष्ट्रमंडल देशों और विश्व भर में शांति और समृद्धि के लिए काम करूंगा : चार्ल्स तृतीय

चार्ल्स तृतीय ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन के महाराज घोषित

लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी, क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला के साथ। 


लंदन। किंग चार्ल्स तृतीय को ‘एक्सेशन काउंसिल' के एक ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन का नया महाराज घोषित किया गया। समारोह का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण किया गया। उनकी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को निधन हो जाने के बाद 73 वर्षीय पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स की ताजपोशी की गई है। शनिवार का समारोह लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में ताजपोशी की औपचारिक घोषणा और उनके शपथ ग्रहण के लिए आयोजित किया गया। 

किंग चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी, क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला और अपने बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम के साथ समारोह में शरीक हुए। विलियम नये प्रिंस ऑफ वेल्स हैं।

चार्ल्स तृतीय ने अपनी मां एवं दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। चार्ल्स का संबोधन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की घोषणा करने के उनके कर्तव्य के साथ शुरू हुआ। 

चार्ल्स तृतीय ने कहा, ‘मेरी मां का शासन समर्पण के साथ अद्वितीय था।' 

उन्होंने कहा, इन जिम्मेदारियों को उठाते हुए मैं संवैधानिक सरकार को बरकरार रखने के उनके प्रेरक उदाहरण का पालन करूंगा तथा इन द्वीपों के लोगों और राष्ट्रमंडल देशों तथा विश्व भर में फैले क्षेत्रों की शांति, सौहार्द्र एवं समृद्धि के लिए काम करूंगा।

Post a Comment

أحدث أقدم