नाव पर अखंड रामायण मानस पाठ का आयोजन



जबलपुर। ग्वारीघाट के उमा घाट तट पर पितरों व मां नर्मदा मां का आशीर्वाद प्राप्त करने और भारत कल्याण तथा मानव कल्याण की भावना को लेकर अखंड रामायण मानस पाठ का आयोजन किया गया। मां नर्मदा और राम दरबार का पूजन कर कर पूरी टीम ने अखंड रामायण मानस पाठ की शुरुआत की। नाव में ही बैठकर उमा घाट से तिलवारा लम्हेटा भटौली तक लगातार 19 घंटे नाव चलती रहेगी और इसी पर बैठकर यह अखंड रामायण मानस पाठ पूरा किया जाएगा। सभी ने मां नर्मदा का पूजन कर कर इस संकल्प को पूरा करने का आशीर्वाद लिया। 

रामायण में अपनी विशेष आस्था रखने वाले अखिल भारतीय रामायण संघ के राजेश पटेल, बरोदा निवासी लंगड़ पहलवान, मंगेली वाले भागचंद मोसिया पटेल, विनोद पटेल उर्फ गुड्डा, दीपक यादव, कमलेश पटेल, रामसनेही पटेल ने बताया कि राजेश पटेल अपने संपूर्ण जीवन काल में 108 अखंड रामायण मानस पाठ को पूरा करने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। 

इस कड़ी में 15 वां अखंड रामायण मानस पाठ इस बार मां नर्मदा की चरणों में बैठकर पूरा किया जाएगा। राजेश पटेल एक बार अखंड रामायण मानस पाठ में जब बैठ जाते हैं तो बिना किसी शारीरिक क्रिया, बिना जल और अन्न ग्रहण किए एक स्थान पर बैठकर 18 से 19 घंटे में इस पाठ को पूरा करते हैं। 

इस अवसर पर पूर्व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममूर्ति मिश्रा,बाल गोविंद शास्त्री जी, भागवत आचार्य महंत श्री श्री 1008 मदन महल काली नंद महाराज और श्री श्री 1008 श्री राम चरण दास जी महाराज ने फोन पर पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रदान कीं।  
 

Post a Comment

أحدث أقدم