कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के प्रयास किये जाएंगे

जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा तहसीलों  में जाकर किया जा रहा संपर्क 


बरगी नगर l मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष उदित भदौरिया के जबलपुर में विभिन्न तहसीलों में जाकर कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई I बरगी में कर्मचारियों की बैठक मे कर्मचारी समस्याओं और ज्वलंत मुद्दों पर विचार किया गया। शिक्षकों की समस्याओं पर  वेतन विसंगति से लेकर समयमान इत्यादि पर चर्चा हुई। 

यह जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने देते हुई कहा कि प्रांताध्यक्ष उदित भदौरिया ने आश्वस्त कराया कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पुरजोर प्रयास किये जायेंगे। भदौरिया विभिन्न तहसील और ब्लॉक स्तरीय बैठके लेते हुए क़ल 3 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 

बैठक में  रॉबर्ट मार्टिन, स्टेनली नॉर्बट, दिलीप सिंह ठाकुर, हेमंत ठाकरे, सुनील झरिया, उमेश सिंह ठाकुर, रवि जैन, मान सिंह आर्मो, नीरज मरावी, नीरज वर्मा, रामकिशोर इरपाचे, अफरोज खान, विजय झरिया, भोला सिंह, देवेंद्र पटेल, कुलदीप सिंह, रामदयाल उइके मनीष झरिया शिव कुमार प्रजापति. नीरज वर्मा, त्रिलोक मरावी, शिव प्रसाद मरकाम, रजेश जावरिया इत्यादि सम्मिलित रहे l

Post a Comment

और नया पुराने