गरबा नृत्य कर ब्राम्हण महिला परिषद् क्लब ने की मां की आराधना



जबलपुर। दो वर्ष के इंतज़ार के बाद हम माता रानी की कृपा से ब्राम्हण महिला परिषद् के द्वारा गरबा नृत्य का आयोजन होटल सत्या अशोका में किया। जिसमें सभी ने हर्षोल्लास से भाग लिया और अध्यक्ष कविता रिछारिया ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया। जिसमें गरबा की मुख्य अतिथि माया इंदु तिवारी, गीता शरत् तिवारी, मनीषा रोहाणी, नीता शर्मा, डॉ. अंजना तिवारी, भावना तिवारी, सुनयना जायसवाल, बिन्दु दुबे, मंजु दुबे, सुनीता शर्मा रही। कार्यक्रम में घूमर, डांडिया, आरती फ्री स्टाइल और सोलो डान्स की प्रस्तुतियां नये स्टेप्स के साथ की गई। कार्यक्रम की आयोजिका सुनीता तिवारी, इति तिवारी, योजना तिवारी, सुनीता शर्मा, सविता तिवारी, साधना चतुर्वेदी,  कविता रिछारिया, अन्नू चतुर्वेदी,  प्रीति दीक्षित, आयु तिवारी, संगीता तिवारी, रूचि तिवारी, मांडवी, रामलक्ष्मी, प्राची उपाध्याय, नीलम, ममता, दीपाली तिवारी आदि उपस्थित रहीं।

Post a Comment

और नया पुराने