गौमाता को लम्पी वायरस से बचाने सरकार करे पुख्ता इंतजाम : कांग्रेस

गौमाता विरोधी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन


जबलपुर।
गौमाता को लम्पी वायरस से बचाने, इलाज के पुख्ता इंतजाम करने और गौमाता सुरक्षा की मांग को लेकर युवा कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल, यंग ब्रिगेड द्वारा प्रदेश की गौमाता विरोधी सरकार के खिलाफ कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अतुल डोंगरे के नेतृत्व में व्हीकल मोड़, गोकलपुर में विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस ने आंदोलन में कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र प्रदेश भर में गौशालाओं निर्माण कराए और गौमाता की सुरक्षा व इलाज के पुख्ता इंतजाम किये जाएं। 
  • कमलनाथ  की 4000 गौशाला खोलने की योजमा को भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाला 
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि 2018-19 में तत्कालीन सीएम कमलनाथ ने गोरक्षा सुरक्षा के लिये 4000 गौशालाएँ पूरे प्रदेश भर में खोलने की योजना तैयार की थी। जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने इस योजमा को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस योजना के फण्ड का दुरुपयोग अन्य जगह लगा दिया। 
  • ये रहे शामिल 
आंदोलन में यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष अतुल डोंगरे, युवा कांग्रेस केंट के विधानसभा अध्यक्ष  मुकेश श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कोल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युकां एड. सौरभ यादव, केंट विधानसभा युंका महासचिव सुमित यादव, रविन्द्र कुशवाहा, मनोज लोधी, विजय घोषी, विकास यादव, यतेंद्र सोनी, बंटी चौधरी, संदीप नाथ, हर्ष वर्मा, निहाल सिंह, रोहित रैकवार, अशोक अहिरवार, लालू  राजभर, सागर साहू, तनवीर पटेल, युवा कांग्रेस जिला सचिव राजा विश्वकर्मा, मनोज केवट, अमित सक्सेना, अशोक अहिरवार, सागर साहू, तनवीर पटेल, मनोज पटेल  आदि कांग्रेस जन अधिक संख्या में उपस्थित थे।
  • क्या है लम्पी वायरस 
वायरस जनित यह बीमारी गौ-भैंस वंशीय पशुओं में पशुओं से बारिश के दिनों में फैलती है। रोग की शुरूआत में हल्का बुखार दो-तीन दिन के लिए रहता है। इसके बाद पूरे शरीर की चमड़ी में गोल उभरी हुई गांठें निकल आती हैं। बीमारी के लक्षण मुंह, गले, श्वांस नली तक फैल जाते हैं। साथ ही पैरों में सूजन, दुग्ध उत्पादकता में कमी, गर्भपात, बांझपन और कभी-कभी पशु की मृत्यु भी हो जाती है। अधिकतर संक्रमित पशु दो से तीन सप्ताह में ठीक हो जाते हैं, किन्तु दुग्ध उत्पादकता में कमी कुछ समय तक बनी रह सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने