निजी चिकित्सालय में भी इलाज करा सकेंगे रेल कर्मी




जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के सभी कर्मचारी, रेलवे द्वारा प्रदत उम्मीद पहचान कार्ड  के माध्यम से रेलवे से अनुबंधित निजी अस्पतालों की ओ.पी. डी. में अपना इलाज और जांच करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सेन्ट्रल गवर्मेंट हेल्थ स्कीम के तहत न्यूनतम दर पर भुगतान करना पड़ेगा। इस आशय की जानकारी मंडल रेल प्रशासन एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के साथ हुई स्थाई वार्ता तंत्र में प्रदान की गई। 

मंडल सभागार में आयोजित उक्त पी.एन.एम. बैठक में डी.आर.एम. संजय विश्वास ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी रेल कर्मचारियों एवं उनकी संस्थाओं से सहयोगात्मक रूप से कार्य करने का आव्हान किया। श्री विश्वास ने मंडल में कर्मचारियों के हित में किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के 164 मुद्दों में से 55 का निराकरण एवं शेष को विचाराधीन रखा । 

इस अवसर पर रेल प्रशासन के अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, अमितोज बल्लभ, मंडल के शाखा अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, विश्व रंजन, डॉ. मधुर वर्मा, अभि राम खरे, जी.पी. सिंह, मनीष पटेल, संजय मनोरिया, बी.एन.मिश्रा, अरविन्द पांडे, राकेश कुमार, डी के. शुक्ला सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।   

बैठक में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के डी.पी.अग्रवाल, एस.एन. शुक्ला, हर्ष वर्मा, डी.एन.यादव, अशोक पाठक, एस.आर. बाउरी, डॉ. मोहम्मद शमशाद आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर संघ ने रेलवे कर्मचारियों के स्थानान्तरण, रेल आवास, पदोन्नति, कालोनियों में जल आपूर्ति, ट्रैक मेनो, लोको पायलट, सहायक स्टेशन मास्टर, टीटी रेस्ट हॉउस, कंटेवालों, ट्रैक मशीन कर्मचारियों, पूर्ण नाइट ड्यूटी भत्ता, वाणिज्य कर्मचारियों के रोस्टर में परिवर्तन, वरीयता एवं रेल पथ की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की विभिन्न समस्यों को प्रस्तुत किया। दो दिवसीय इस बैठक में अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर अनेक निर्णय लिए। 

Post a Comment

और नया पुराने