भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा महाआरती का आयोजन



जबलपुर। भगवती मानव कल्याण सेवा संगठन द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को आयोजित होने वाली महाआरती का आयोजन पनागर में किया गया। इस दौरान भगवती मानव कल्याण सेवा संगठन के समस्त सदस्य मौजूद रहे। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमुख श्री यादव ने बताया कि प्रत्येक मास के तीसरे रविवार को मां जगदंबा की महा आरती का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा सदस्यगण मौजूद होते हैं। इस अवसर प्रथम चरण में मां का श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन कर कर समस्त वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। भगवती मानव कल्याण सेवा संगठन का उद्देश्य अहिंसा रहित समाज एवं शराबबंदी है। जिला प्रमुख ने बताया कि आगामी 4-5 अक्टूबर को शहडोल में विशाल महा सम्मेलन का आयोजन संगठन द्वारा जाएगा। 

Post a Comment

أحدث أقدم