कांग्रेस में 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन, मनमोहन, सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी शामिल, थरूर को जगह नहीं



खास बातें -
लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नेता रहे।
कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खड़गे नौ बार विधायक रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव है।

नई दिल्ली। कांग्रेस में बदलाव का दौड़ शुरू हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया, जो सीडब्ल्यूसी के रूप में काम करेगी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी नए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा गठित 47 सदस्यीय संचालन समिति का हिस्सा हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद शशि थरूर को जगह नहीं दी। हालांकि आनंद शर्मा टीम में शामिल हैं। ये कमेटी ही सभी फैसला लेगी। शशि थरूर ही मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि थरूर को हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष खड़गे द्वारा गठित 47 सदस्यीय संचालन समिति में प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला भी खड़गे द्वारा गठित संचालन समिति का हिस्सा हैं। हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव पर फोकस करना है।

केसी वेणुगोपाल ने आदेश में कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद 15 (बी) के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने संचालन समिति का गठन किया है जो कांग्रेस कार्य समिति के स्थान पर कार्य करेगी।" 

सीडब्ल्यूसी कांग्रेस का निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है और संचालन समिति अब पार्टी के पूर्ण सत्र में खरगे के निर्वाचन की पुष्टि तक सभी निर्णय लेगी, जिसमें सभी प्रदेश कांग्रेस समिति प्रतिनिधि शामिल होंगे। सत्र अगले साल मार्च में होने की संभावना है।

खड़गे के सामने तात्कालिक चुनौती हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव है। दोनों राज्यों में उसे आक्रामक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) से मुकाबला करना है। उन्हें अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान और अपने गृह राज्य कर्नाटक सहित नौ विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहना होगा। 

Post a Comment

और नया पुराने