52 जिलों में बिजली कर्मियों ने शुरू किया आंदोलन



जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ ने 52 जिलों में अपने आंदोलन की शुरुआत की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हम अपना आंदोलन गांधीवादी तरीके से चलाएंगे। 

इस मौके पर तकनीकी कर्मचारी संघ प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन और कंपनी प्रबंधन द्वारा विद्युत कर्मियों के साथ हितों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। आज 2 अक्टूबर को संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और आउट सोर्स का संविलियन और नियमित कर्मचारियों के बेनिफिट की मांग को लेकर आज हम शंखनाद कर रहे हैं।  

इस दौरान बड़ी संख्या में विद्युत तकनीकी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

Post a Comment

أحدث أقدم