सेवानिवृत्ति पर रेल कर्मियों को 9 करोड़ 62 लाख का भुगतान



जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में कार्यरत 26 रेल सेवकों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण करने पर सामान्य सेवा निवृति प्रदान की गई। मंडल की सेवा से निवृत होने वाले रेल कर्मचारियों के अंतिम भुगतान हेतु डीआरएम विवेक शील के निर्देशानुसार अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, अवधेश तिवारी द्वारा सभी सेवानिवृत हो रहे स्टाफ को 9 करोड़ 62 लाख रूपये का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया।  
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने विदा लेते उप मुख्य संकेत और दूरसंचार अभियंता पीके पालीवाल सहित रेल कर्मचारी सीएमआई सुधीर गुप्ता, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सतना अशोक यादव, स्टेशन मास्टर पिपरिया, मुख्य कार्यालय अधीक्षक दिलीप कुमार पाल चौधरी, ईसीसी बैंक के संतोष उसरेठे, गजराज पॉइंट्स मेन सहित अन्य  कर्मचारियों को उनके स्वस्थ एवं दीघ्र जीवन  की कामना की।  

Post a Comment

और नया पुराने