सुनील सराठे बने महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री



जबलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, महामंत्री सम्मति सैनी, जिला महामंत्री सुभाष पटेल की अनुशंसा पर सुनील सराठे को महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाया गया है। 
  • कांग्रेस के संगठन को मिलेगी मजबूती 
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, महामंत्री सम्मति सैनी ने कहा है कि सुनील सराठे को महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाये जाने पर कांग्रेस के संगठन को मजबूती मिलेगी। 
  • महामंत्री बनाये जाने का स्वागत 
महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सोनी, सुभाष पटेल, हुकुम चंद जैन, मधुपाल सेंगर, अतुल विश्वकर्मा, मोती गोंटिया, संजय रजक, संजय जैन, राजेंद्र बाल्मीकि, शंकर सिंह, संजय यादव, शैलेन्द्र दिलराज, राजेश चौधरी, मुकेश चक्रवर्ती, सूरज रजक, रघुनाथ विश्वकर्मा, संगीता सिंह, विनीता यादव, कल्पना महोबिया आदि ने सुनील सराठे को महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाये जाने का स्वागत किया है। 

Post a Comment

और नया पुराने