भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल की सबसे अहम भूमिका : सूरज जायसवाल



जबलपुर। जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने सरदार पटेल की मध्य प्रदेश में सबसे ऊंची 21 फीट की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद भारत को एक देश के रूप में एकजुट करने में सबसे अहम भूमिका अदा की थी और सरदार पटेल का मानना था कि भारत की एकता अखंडता तब तक कायम है जब तक हम सर्व धर्म सद्भाव की भावना के तहत काम करते रहेंगे और इस देश के दलित आदिवासी शोषित बिछड़े अति पिछड़े लोगों को सम्मान और आर्थिक संपन्नता का अधिकार दिलाते रहेंगे। आज धर्म के नाम पर जाति के नाम पर वर्ग के नाम पर समाज को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोग जो हत्यारों को और उनके व्यक्तित्व को महिमा मंडल करते हुए उन्हें सामाजिक सम्मान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोग भारत की एकता की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। 
श्री जायसवाल ने समाज के लोगों को साधुवाद देते हुए कहा उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा अपने खुद के वैसे स्थापित करके यह सिद्ध कर दिया है की अगर समाज निश्चय कर ले तो उसे शासकीय अनुदान की आवश्यकता नहीं होती। सूरज जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर निगम में भाजपा शासित महापौर ने कभी भी सरदार पटेल की प्रतिमा को स्थापित करने की पहल नहीं की। जदयू के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर भी उन्होंने आंशिक पहल करके सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित नहीं की। 
इस अवसर पर एड. उदय कुमार साहू ने कहा कि सरदार पटेल के निश्चय को पूरा करने का सही वक्त देश में आ चुका है और पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट होकर देश से पूंजीपति आधारित सत्ता के दलालों को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहिए। पुष्पांजलि कार्यक्रम में एड. परमानंद साहू, देवकरण हल्दकार, शिव प्रसाद प्रजापति, आशीष, मोहम्मद रफीक आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

और नया पुराने