देश के विकास में गांधी-शास्त्री का योगदान अहम्

गांधी-शास्त्री जयंती पर अस्ती स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 



कटनी। गांधी जयंती पर प्राथमिक विद्यालय अस्ती में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शाला की प्रधानाध्यापिका आशिया फारुकी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर  माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा गीता पाठ और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रमों के जरिये महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद किया गया। याद किया गया और कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। 
इस अवसर पर प्राथमिक शाला अस्ती नगर की  प्रधान अध्यापिका श्रीमती आसिया फारुकी ने कहा कि  देश को आजादी दिलाने में गांधी जी ने अग्रणी भूमिका निभाई और पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। आज देश में आपसी प्रेम और भाईचारा बढाने की आवश्यकता है। नफ़रत ख़त्म करने की महती आवश्यकता है। देश को प्रेम के मजबूत धागे से जोड़ने की जरूरत है। इन्हीं बातों को सार्थक करने के लिए महात्मा गांधी के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए कार्यक्रम निपुण भारत की तरफ़ से एफएलएन प्रशिक्षण के नोडल टीचर रवि कौशक और शुभम सर ने बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम में अस्ती वार्ड के सभासद मोहम्द इरशाद ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि वितरित की।

Post a Comment

और नया पुराने