हम महात्मा गांधी की तरह अन्याय के खिलाफ देश को एकजुट करने का प्रण लेते हैं : राहुल गांधी

कर्नाटक में खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी।


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह बापू ने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, उसी तरह हम भी अपने भारत को जोड़ेंगे। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।' उन्होंने कहा, ‘‘आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।' राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' की झलकियों के साथ महात्मा गांधी का एक वीडियो भी साझा किया।

Post a Comment

أحدث أقدم