गांधी जयंती - युवा मोर्चा का एक ही संदेश, हर भरा हो मध्य प्रदेश : जैनेन्द्र

पौध रोपण कर किया गया भाजयुमों के हरा भरा पौध रोपण अभियान का समापन
5 सितंबर से दो अक्टूबर तक 68 स्थानों पर लगाए 11 हजार पौधे



बालाघाट। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 5 सितंबर से शुरू किए गए हरा भरा मप्र अभियान को दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर समापन किया गया। इस संबंध में भाजयुमों नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व में भाजयुमों हरा भरा मप्र अभियान चला रहा है। इसके तहत जिले के भाजयुमों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर तीज त्यौहार और विशेष अवसरों पर पौध रोपण का संकल्प लिया था। जिले में भाजयुमों ने डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को पूरा करने नगर भाजयुमों ने 5 सितंबर से दो अक्टूबर तक शहर भर में करीब 68 स्थानों पर 11 हजार से अधिक पौधे रोपित किए। वहीं जिले में यह आंकड़ा एक लाख 28 हजार तक का रहा।

अध्यक्ष कटरे ने बताया कि गांधी जयंती पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहीं सभी ने उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की संकल्प लिया। गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया इसके बाद पौध रोपण कर अभियान का समापन किया गया।

पूरे आयोजन में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र कटरे, गौरव श्रीवास्तव, योगराज टेंभरे, पंकज कुर्वे, मोहित राणा, अजय सुखदेवे, नीरज नागेश्वर, मीनाक्षी हरिनखेड़े, सारिका बिसेन, गरिमा गौतम, नीलिमा श्रीवास्तव, संजू वराड़े, दीपक लिल्हारे, हिमांशु चौकसे, सोनू कसार, सिद्धार्थ वाजपेई, आनंद पिछोड़ें, रंजीत गोयल, कैलाश बालचंदानी, शिवम बाकले, शुभम शिवाले, शुभम रीनायत, नितिन नागपुरे, दीपक सेलोकर, उदित नारायण त्रिपाठी सहित अन्य शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने