बरगी ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित




बरगी। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देश पर जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष पारस जैन और विधायक संजय यादव की अनुशंसा विधानसभा अध्यक्ष संग्राम सिंह की सहमति पर ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अवधिया ने बरगी ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की। जिसमे ब्लॉक उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, अभिषेक राजपूत महामंत्री चेतन नागवंशी, मंजीत यादव, सुनील ठाकुर, सचिव घसीटा यादव, बलराम साहू, वीरेन्द्र यादव, सहसचिव सुनील विश्वकर्मा, विनीत आर्मो, प्रहलाद नागेश, मीडिया प्रभारी रवि सिंह लोधी, सोशल मीडिया प्रभारी सनी ब्रम्हे, सचिन पटेल को बनाया गया। 

बरगी के अध्यक्ष राजा पटेल, बरगी नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह थापा, सुकरी अध्यक्ष हर्ष जयसवाल नियुक्त किये गए। 

कांग्रेस के नेता दयानन्द गिरी, बमबम तिवारी, विकास खन्ना, मुन्ना अग्रवाल, सन्तोष चौकसे, रूपलाल श्रीपाल, सावित्री झारिया, गेंदलाल डेहरिया, शरद सिंह, अन्नू यादव आदि ने बरगी ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन का स्वागत किया है ।

Post a Comment

और नया पुराने