कटनी : गोल बाजार रामलीला मैदान में मारूति नंदन महायज्ञ आज 13 नवंबर से 23 नवंबर तक



कटनी। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के महंत श्री 1008 आनंद महाराज के सानिध्य में 13 नवंबर से 23 नवंबर तक चलने वाले श्री मारुतिनंदन महायज्ञ व हनुमान कथा की तैयारी पूर्ण की जा चुकी है। इस महायज्ञ में बनारस के विद्वान श्री 1008 चंद्रभूषण शास्त्री व श्री गृहस्थ संत श्याम महाराज धर्म संघ वाराणसी के द्वारा कथा की जाएगी। यज्ञ के प्रभारी आनंद महाराज होंगे यह कार्यक्रम गोल बाजार रामलीला मैदान में होगा। यज्ञ का समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कथा प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक होगी । यह जानकारी मंदिर कमेटी के सदस्य संजय गुप्ता ने दी है। 

यज्ञ प्रभारी श्री आनंद जी महाराज ने सभी धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया है कि 13 नवंबर2022 से 23 नवंबर 2022 तक चलने वाले श्री मारुतिनंदन महायज्ञ व हनुमान कथा में सम्मिलित होकर अपने जीवन को सफल बनायें। इस विशाल महायज्ञ में अपनी सेवा देने वाले श्री 1008 आनंद महाराज, बिहारी महाराज, प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी पवन मित्तल, संजय गुप्ता, अनिरुद्ध बजाज, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अनंत गुप्ता, श्याम तिवारी, राजू शर्मा, बिल्लू शर्मा, बिन्नी मंगलानी, प्रदीप गुप्ता, मनमोहन शुक्ल, सुभाष मालाकार, आर के बक्शी, अक्षय बजाज, मोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मनोज निगम, भरत तिवारी, कन्हैया तिवारी, प्रभात तिवारी, सुदामा विश्वकर्मा, सुदर्शन सोनी,  रामसरोवर प्यासी, पिंटू नामदेव, राजेश गुप्ता, हरीश स्वामी, राकेश तुरह, अनिल गुप्ता, बृजकिशोर बिलैया, एडवोकेट राकेश यादव, रानू गौर, शेरू हसीजा, जनु सचदेवा, गोलू जायसवाल, मोनू शर्मा, दिन्नू चौरसिया, राहुल त्रिपाठी, शशिकांत तिवारी, बल्ला तिवारी आदि ने श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील की है। 

Post a Comment

أحدث أقدم