मंडला : 15 दिन में होगा आवारा कुत्तों पर नियंत्रण, धरना स्थगित




मंडला। आवारा कुत्तों की संख्या शहर में इस कदर से बढ़ गई है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है इसी कड़ी में आज माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन एवं आम जनमानस के माध्यम से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाना था लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष और सीएमओ के 15 दिन के आश्वासन देने पर या धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। 
  • आवारा कुत्तों के लिए मंगाया टेंडर 
नगर पालिका के सीएमओ ने बताया कि चार कंपनी का इन आवारा कुत्तों के लिए टेंडर आया है लेकिन यह पूरी प्रक्रिया लगभग 5 लाख के ऊपर की राशि होने के कारण शासकीय रूप से यह टेंडर 30 दिन के बाद ही ओपन किया जा सकेगा। इसके चलते 15 दिन का समय और लिया गया है अगर 15 दिन में नगरपालिका आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं करती है तो निश्चित ही संगठन के सहयोग से नगरपालिका में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। 
  • गायों को आवारा न छोड़ें गौ पालक 
गौ संवर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल ने शहर में घूम रही निराश्रित गाय-बैलों पर भी चर्चा की। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा और नगर पालिका सीएमओ साहब ने आज से ही सभी गौ पालकों को अपनी अपनी गाय-बैलों को सुरक्षित रखने के आदेश नगर पालिका के वाहन से सूचित किया जाएगा अन्यथा 18 तारीख से सभी निराश्रित घूम रहे गाय बैलों को नगर पालिका के द्वारा गौशाला में ले जाकर वहीं पर सुरक्षित किया जाएगा। गाय बैलों के मालिकों पर शासन के नियम अनुसार एक हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। 

Post a Comment

और नया पुराने