श्रद्धा मर्डर केसः आफताब को सजा के करीब पहुंचाएंगे 6 अहम गवाह



नई दिल्ली। बद्री (आफताब को मकान दिलाने वाला): बद्री वह शख्स है जो हिमाचल की वादियों में आफताब और श्रद्धा से मिला था और उनके साथ रहा था। इसी ने छतरपुर एंक्लेव में आफताब को वो घर दिलाया था,जहां हत्या हुई। यही नहीं आफताब उसका दोस्त भी बन गया था और श्रद्धा के संबंध में उसने उसकी  नाराजगी सहित कई अहम बातें शेयर की थी। पुलिस ने इसे अभी तक सभी से दूर रखा हुआ है। 

तिलकराज (फ्रिज दुकानदार) : तिलकराज के मुताबिक, आफताब 19 मई को उसकी इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर आया थ और फ्रिज खरीदा था। उसने ही पुलिस को बताया था कि उसे और बड़ा फ्रिज चाहिए था,लेकिन उसके पास नहीं था,वह जल्दबाजी में था,इसलिए तुंरत उसने जो दिखाया फ्रिज वहीं खरीदा। 

लक्ष्मण नादर (श्रद्धा का दोस्त): लक्ष्मण श्रद्धा का करीबी दोस्त था और केस में अहम गवाह बनेगा,क्योंकि उसके ही कहे अनुसार पिता ने श्रद्धा की खोज शुरु की।  लक्ष्मण की जानकारी के बाद पिता का शक मजबूत हुआ, तभी उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। श्रद्धा ने लक्ष्मण को बताया था कि उसके और आफताब का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है।

राजेंद्र कुमार (मकान मालिक): मुंबई से दिल्ली आकर बसे श्रद्धा और आफताब ने महरौली पहाड़ी क्षेत्र में एक टू रूम घर लिया। इसका किराया 10,000 रुपए था। मकान मालिक राजेंद्र कुमार ने ही पुलिस को बताया कि आफताब के आने के बाद पानी का बिल ज्यादा आने लगा है। 

डॉ. अनिल सिंह (डॉक्टर): अहम गवाह है डॉक्टर,क्योंकि हत्या के अगले दिन जहां फ्रिज खरीदा वहीं कटे हाथ का इलाज कराने भी पहुंचा। डॉ. अनिल ने उसका इलाज किया था। 

सुदीप (जहां से खरीदा वैपन): दिल्ली के महरौली छतरपुर इलाके में सुदीप की होम एंड किचन एप्लायंसेज की दुकान है। आफताब ने इसी दुकान से धारदार हथियार खरीदा था। दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, उनकी फुटेज भी देखी जा रही है।

राहुल राय: उसके द्वारा दिए गए चैट और फोटो, साथ ही झगड़े और पिटाई की बात को बताने वाला। पुलिस के ये सबसे अहम गवाह होगा।

Post a Comment

और नया पुराने