कुशवाहा समाज का जन चेतना सम्मेलन 6 नवंबर को



जबलपुर। महान सम्राट अशोक के विजय दिवस के अवसर पर कुशवाहा सामाजिक एवं पिछड़ा वर्ग जनचेतना महासम्मेलन रविवार 6 नवंबरदोपहर 12 बजे मानस भवन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया, अध्यक्ष विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा होंगे। 

प्रमुख वक्ता के रूप में जेएनयू दिल्ली के डॉ. लक्ष्मण यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कैलाश जाटव,  भारत सिंह यादव, बैजनाथ कुशवाहा, इंद्र कुमार पटेल, योगेंद्र कुशवाहा, रजनी पटेल, देवेश चौधरी, रवि पटेल आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक वृंदावन वर्मा होंगे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वृंदावन कुशवाहा, राम भजन कुशवाहा, आनंद कुमार कुशवाहा, उदय भान सिंह कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, राम विश्वास कुशवाहा, नंद कुमार कुशवाहा, राम किशोर कुशवाहा, जीवन कुशवाहा, रोशनी कुशवाहा, रामदरश कुशवाहा, बृजनंदन कुशवाहा, नोखे लाल प्रजापति, प्रमोद पटेल, रामरतन यादव, संत कुमार कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, के पी वर्मा, भगवान दास पटेल, सीताराम पटेल, गिरानी लाल कुशवाहा, सोनी मास्टर, घनश्याम यादव, रामराज कुशवाहा और समस्त आयोजक मंडल ने सभी ओबीसी जनों से उपस्थिति की अपील की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post