कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
बालाघाट। बालाघाट जिले में भारत जोड़ो पदयात्रा का कांग्रेसियों ने आगाज किरनापुर से कर दिया है। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भारत जोड़ो पदयात्रा में लांजी किरनापुर विधायक सुश्री हिना कावरे, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, जनपद सदस्य भुरू पटेल सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। पदयात्रा के समापन अवसर पर 4 नवंबर को कंजई में भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जो ग्रामीण जनों सहित जिले वासियों का सहयोग मिल रहा है। वह काफी तारीफें लायक है और इसका आगाज किरनापुर विधायक सुश्री हिना कावरे के मार्गदर्शन में किया गया है। जिसमें कांग्रेस के विधायकगण, कार्यकर्ता सहित पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं और भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी सहयोग दे रहे हैं।
إرسال تعليق