हरदुली में नाली निर्माण : अब होगी ओवरफ्लो, जल भराव की समस्या खत्म



बरगी नगर। ग्राम पंचायत हरदुली बरगी नगर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18-19 और 20 में हर साल बरसात के पानी से ओवरफ्लो और जल भराव की समस्या निर्मित हो जाती है। इस संबंध में सोनू रजक, हरि पटेल और रवि राय ने बताया कि हर साल बरसात के समय नाली ना होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में भर जाता था और पूरी बरसात बहुत मुश्किल से गुजरती थी। गंदगी और मच्छर मक्खियों से लोगों का जीना दुश्वार हो जाता था। अब पक्की नाली निर्माण से लोगों में हर्ष है। पक्की नाली बन जाने से लोगों की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। यह नाली निर्माण जैन मंदिर से शुरू होकर सब्जी बाजार होते हुए लेबर कॉलोनी के किनारे किनारे तक लगभग 700 मीटर पक्की नाली का निर्माण 15 लाख रुपए की लागत से किया जाना है। नाली निर्माण15 वां वित्त आयोग और मनरेगा के मद से होगा। आज नाली निर्माण का औपचारिक भूमि पूजन कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महंत दयानंद गिरी, हरदौली सरपंच विश्व देवी महतो, पूर्व सरपंच पंच देव महतो, अशोक पटेल, हिम्मत झारिया, इंद्र कुमार पटेल, सोनू रजक संतोष चौकसे, राजू चौकसे, विजय ठाकुर, राजा शर्मा, पंकज परस्ते, आराधना शर्मा की उपस्थिति में किया गया। 

Post a Comment

और नया पुराने