भारत जोड़ो यात्रा में जिपं अध्यक्ष सरसवार ने राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ किया कदमताल



बालाघाट। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर होते हुए इंदौर पहुंची इस यात्रा में बालाघाट जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार भी अपने कांग्रेसी साथियों के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी ,कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाया। इस संदर्भ में जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सभी प्रदेशों में जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है और इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। वहीं उन्होंने आगामी समय में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा का लाभ मिलने की बात कही है। इस दौरान राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, अजय सिंह, जीतू पटवारी, जयराम रमेश, डॉ. गोविंद सिंह, कुणाल चौधरी, कमलेश्वर पटेल, बाला बच्चन, नकुल नाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने