प्रदेश हित में किये गये पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्य सदैव अविस्मरणीय : कमलनाथ




भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की आज जयंती है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनका स्मरण करते हुए नमन किया है। 

कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, कुशल संगठक, ग़रीब, शोषित, किसान और सर्वहारा वर्ग के हितैषी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर शत् शत् नमन। मेरे लिये राजनीति में वे सदैव प्रेरणादायी रहे हैं। वे सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्तित्व ही नहीं, अपितु सच्चे समाजसेवक भी थे। प्रदेश हित में किये गये उनके कार्य सदैव अविस्मरणीय है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर शत् शत् नमन..! —भारतीय राजनीति का हर अध्याय और हर इतिहास श्रद्धेय अर्जुन सिंह जी के बग़ैर अधूरा है। “शत् शत् नमन”

मध्य प्रदेश कांग्रेस

पीसी शर्मा ने भी किया ट्वीट :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्री अर्जुन सिंह जी(दाऊ साहब) जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, देश एवं प्रदेश की राजनीति का इतिहास और वर्तमान स्व. श्री अर्जुन सिंह जी के बिना सदैव अपूर्ण रहेगा...
  • 5 नवंबर 1930 में हुआ था अर्जुन सिंह का जन्म
अर्जुन सिंह का जन्म 5 नवंबर 1930 को हुआ था और 4 मार्च 2011 अर्जुन सिंह को इस दुनिया को अलविदा कह दिया थे, वे राज्य के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही पंजाब के राज्यपाल और केंद्र सरकार में मंत्री रहे थे। आज अर्जुन सिंह की जयंती के मौके पर देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने