कर्मचारी कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : डीआरएम विवेक शील

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के साथ रेलवे की पीएनएम बैठक आयोजित


जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के कर्मचारियों की समस्याओ पर मंडल रेल प्रशासन एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के साथ हुई स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम)में कर्मचारी हित के अनेक निर्णय लिए गए।  
 मंडल सभागार में आयोजित उक्त पीएनएम बैठक में डीआरएम विवेक शील  ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कर्मचारी कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, मंडल के रेल कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने यूनियन को सतत सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए सभी कर्मचारियों को अपनी बेहतर सेवा देने का आव्हान किया। श्री शील ने मंडल में कर्मचारियों के हित में किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के 175 मुद्दों में से 42 का बैठक में ही निराकरण कर दिया और शेष मुद्दों को विचाराधीन रखा।  
इस अवसर पर रेल प्रशासन के अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, अमितोज बल्लभ, मंडल के शाखा अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, विश्व रंजन, डॉ. मधुर वर्मा, जीपी सिंह, मनीष पटेल, संजय मनोरिया, बीएन मिश्रा, अरविन्द पांडे,  पंकज सिन्हा, डीके शुक्ला सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।    
बैठक में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, हर्ष वर्मा, डॉ. मोहम्मद शमशाद खान, नवीन तिवारी, नम्रता सोलंकी, अवधेश तिवारी, सुनील जाट आदि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ ने रेलवे कर्मचारियों के पदोन्नति, एमएसीपी, ओवर टाइम, लोको रनिंग स्टाफ को वाटर बाटल, ओवर टाइम और नाइट ड्यूटी का भुगतान  रेल आवास, पदोन्नति, वरीयता और रेल पथ की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की विभिन्न समस्यों को प्रस्तुत किया। दो दिवसीय इस बैठक में अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विस्तृत चर्चा करके अनेक निर्णय लिए।  
 

Post a Comment

और नया पुराने