भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका


खंडवा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ। 


बोरगांव/खंडवा। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा' में अपने पति और बेटे के साथ पहली बार शामिल हुईं। मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना प्रारंभ किया। यात्रा में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए। प्रियंका के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके करीब आने की बार-बार कोशिश करते दिखाई दिए। उन्हें सुरक्षित घेरे से दूर करने के लिए पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी।

Post a Comment

और नया पुराने