जबलपुर से पूना और मुंबई ट्रेन के फेरों में विस्तार



जबलपुर। जबलपुर से पूना और मुम्बई जानेवाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि को दखते हुए रेल प्रशासन ने जबलपुर से पूना के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल 02132 /31 के फेरों में वृद्धि कर इसे तीन महीने तक विस्तारित कर दिया है ।
इस सम्बंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबन्धक विश्व रंजन ने बताया कि उक्त गाड़ी जिसे पूर्व में 25 दिसम्बर 2022 तक चलाना सुनिश्चित किया था, उसे अब विस्तारित करके 26 मार्च 2023 तक चलाया जायेगा। वापसी में यह गाड़ी 27 मार्च 2023  तक पूना से चलेगी। जबलपुर से प्रत्येक रविवार को चलने वाली उक्त गाड़ी के समय अवधि में विस्तार होने से रेल यात्रियों को जबलपुर से पूना के बीच आने जाने की सुविधा बरकरार रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसी तरह रीवा से चलकर सतना, जबलपुर होकर मुंबई जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर-02187/88  की अवधि  भी 29 दिसम्बर 2022  से विस्तारित करते हुए 30 मार्च 2023 तक चलाया जायेगा। इस गाड़ी के फेरों में विस्तार होने से रीवा और जबलपुर के यात्रियों को मुंबई के लिए इस ट्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने