कांग्रेस : भारत जोड़ो पदयात्रा का कंजई में समापन



बालाघाट। किरनापुर से कांग्रेसियों के द्वारा आरम्भ की गई भारत जोड़ो यात्रा का समापन कंजई में किया गया। जिसमें जिले के लोगों का भारी समर्थन रहा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसियों में भारी उत्साह रहा।

भारत जोड़ो यात्रा किरनापुर से 2 नवंबर को प्रारंभ होकर लांजी, सालेटेका, नवेगांव, सरेखा, बालाघाट होते हुए 3 नवंबर को कनकी होते हुए कंजई के लिए रवाना हुई।  यात्रा को लोगों का भारी समर्थन भी मिला। भारत जोड़ो पदयात्रा का कंजई में समापन हुआ।

भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, लांजी किरनापुर विधायक सुश्री हिना कावरे, पूर्व विधायक बालाघाट अशोक सिंह सरसवार, अनुराग चतुर्मोहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजा सोनी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना लिल्हारे सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता व जिलेवासी पदयात्रा में शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने