महारानी लक्ष्मी बाई को जाने नहीं बल्कि उनका अनुकरण करें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर शासकीय मानकुंवर बाई महाविद्यालय में व्याख्यान आयोजित

 
जबलपुर। महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नव पदस्थ जनभागीदारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. रश्मि चौबे ने नव पदस्थ अध्यक्ष का स्वागत शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ से किया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह ठाकुर ने महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं से कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई को जाने नहीं बल्कि उनका अनुकरण करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. रश्मि चौबे ने जानकारी अध्यक्ष का स्वागत करते हुए अध्यक्षीय भाषण दिया। उन्होंने महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता की इमारत की नींव डाली। उन्होंने आशा जताई कि अध्यक्ष जन जन भागीदारी शैक्षणिक और छात्राओं के साथ समन्वय कर महाविद्यालय का विकास करेंगे। 
छात्राओं ने भी महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर केंद्रित अपने विचार और कविताओं को प्रस्तुत किया। जिसमें आरती और अर्पिता द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। खुशी सोनी, आरती दुबे, श्रद्धा वर्मा, रश्मि मरकाम, गिप्पी रावते ने महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम का संचालन महिला उन्नयन की समन्वयक डॉ. स्मृति शुक्ला प्राध्यापक हिंदी ने किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जनभागीदारी समिति के संयोजक डॉ. बीएन त्रिपाठी ने किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आर एन श्रीवास्तव, सपना चावला, प्रज्ञा अनुरागी, डॉ. अरुणा,  डॉ. जेके गुजराल, डॉ. नंदिनी भारिल्ल, प्रथा बनर्जी और अन्य सभी प्राध्यापक गण, कार्यालय कर्मचारी और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Post a Comment

और नया पुराने