गुजरात चुनाव : भाजपा के संकल्प-पत्र में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने और लड़कियों के लिए ‘केजी से पीजी' तक मुफ्त शिक्षा

गांधीनगर में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करते (बाएं से) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रदेश पार्टी प्रमुख सी.आर. पाटिल।

गांधीनगर। अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उसने पार्टी की सत्ता बरकरार रहने पर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने का वादा किया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा यहां जारी किए गए घोषणापत्र में पार्टी ने लड़कियों के लिए ‘केजी से पीजी' (नर्सरी से स्नातकोत्तर) तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया। पार्टी ने यह भी आश्वासन दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा बीमा कवर की राशि को पांच लाख रुपये से दोगुना करके 10 लाख रुपये किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने