कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची जारी में खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता



नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम अशोक गहलोत-भूपेश बघेल, सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार स्टाप प्रचारक हैं। 

पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं।

राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

Post a Comment

और नया पुराने