सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रच रही है भाजपा : सिसोदिया

निर्वाचन आयोग के समक्ष भी शिकायत दर्ज करायेगी आप


नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर गुजरात और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार को इस मामले में जांच की मांग की और कहा कि वह निर्वाचन आयोग के समक्ष भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे। 
सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया, वह ‘खुली धमकी' है। 
उन्होंने कहा, ‘उनकी भाषा अरविंद केजरीवाल की हत्या के लिए रची जा रही साजिश की ओर इशारा करती है। हम इस धमकी के लिए मनोज तिवारी को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग करते हैं।' 
तिवारी ने इन आरोपों के जवाब में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। साथ ही उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। तिवारी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘भाजपा द्वारा केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने के आरोप लगाकर, सिसोदिया एक बार फिर पुराना राग अलाप रहे हैं।' 
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह हर साल केजरीवाल की जान को खतरा होने का दावा करते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या चल रहा है...केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा, जबकि सिसोदिया, केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने की बात कर रहे हैं।'

Post a Comment

और नया पुराने