दहेज के पैसों पर जिंदगी बिताने के लिए 26 साल के शख्स ने 21 बार की शादी, पुलिस वाले भी हैरान

पुलिस की माने तो कार्तिक राजा तमिलनाडु के सभी 13 जिलों में शादी कर चुका है



तंजावुर। जिंदगी मजे से काटने के लिए एक शख्स ने ऐसा तरीके अपनाया, जिसे जानने के बाद पुलिसवालों के भी होश उड़ गये। जी हां, 26 साल के शख्स ने दहेज के पैसों पर जिंदगी बिताने के लिए 21 बार शादी की और वो इतना शातिर था कि हर बार शादी करने वाली लड़की और उसके परिवार के सामने खुद को कुंवारा बना कर पेश किया। लेकिन अंत में इस शातिर शख्स की पोल खुल गई और इस वक्त वो तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में है।
जानकारी के अनुसार आरोपी कार्तिक राजा तंजावुर जिले के रामनापुडी का रहने वाला है। कार्तिक राजा इतनी कम उम्र में जिस तरह से धोखा देकर 21 लड़कियों के साथ शादी की है, उसे जानकर सभी हैरान हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि राजा 26 साल की उम्र में इस तरह का कुख्यात रिकॉर्ड बना सकता है। पुलिस के मुताबिक राजा ने 21वीं शादी इसी साल मार्च महीने में की थी। कार्तिक राजा ने जिस रानी नाम की लड़की से शादी की थी, उसी के परिजनों की शिकायत पर वो जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा है।
पीड़िता रानी के परिजनों ने पुलिस केस में बताया कि राजा से शादी के वक्त उन्होंने बतौर दहेज कार्तिक को पांच एकड़ जमीन, सोना और डेढ़ लाख रुपया नकद दिया था। लेकिन इतना दहेज लेने के बाद भी वो रानी को पिता से और पैसे मांगने के लिए दबाव बना रहा था। जिसके बाद रानी ने परिजनों को बताया और उसके बाद राजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने फौरन कार्तिक की तलाश शुरू कर दी, जो शिकायत दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। लेकिन थोड़े मशक्त के बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस पूछताछ में कार्तिक से जब 21 शादियों का खुलासा किया तो पुलिसवाले भी चौंक गये। पुलिस जांच में पता चला कि कार्तिक राजा ने यह सारे गुनाह ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए की थी।
वो शाही जिंदगी जीने का आदी था, इस कारण उसने पैसे कमाने के लिए ऐसे गुनाह का रास्ता चुना। पहली शादी से लेकर 21वें शादी तक कार्तिक राजा की योजना दहेज से मिले पैसे के बल पर जिंदगी काटने की थी। इस प्लान के तहत कार्तिक हर लड़की से अलग-अलग नाम बताकर मिलता और उनसे शादी करता।
हालांकि शादी के बाद वो पत्नी के साथ 5 महीने भी नहीं गुजरता और दूसरे शिकार की तलाश में लग जाता। पुलिस के मुताबिक वो इतना शातिर था कि शादी के बाद दहेज में मिले सारे पैसे खर्च कर देता और फिर अगली शादी की तलाश में लग जाता। शादी करने के लिए वो शहर बदलता और दूसरे शहर में जाकर दूसरी लड़की को झांसे में फंसाता और उससे शादी कर लेता था। पुलिस की माने तो कार्तिक राजा तमिलनाडु के सभी 13 जिलों में शादी कर चुका है।
कार्तिक राजा का अफेयर सामने आने के बाद पहले से शादीशुदा 20 पत्नियों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर कार्तिक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही वो शहर छोड़ देता और दूसरे शहर में भाग जाता। लेकिन रानी की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये कार्तिक को धर दबोचा है और अब वो उससे सारे गुनाहों के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने