भारत के प्राचीन खेलों को फिर से विश्व में स्थापित करना होगा : योगेन्द्र सिंह ठाकुर


जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय महिला एवं पुरूष, योग प्रतियोगिता आयोजित 


जबलपुर। शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय जबलपुर में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय महिला एवं पुरूष, योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कई महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर की अतिरिक्त संचालक डाॅ. लीला भलावी की शुभकामानाओं के साथ प्रारंभ हुआ। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नई श्क्षिा नीति के तहत् अब भारत के प्राचीन खेलों कबड्डी, खो-खो, इत्यादि को फिर से विश्व में स्थापित करना होगा। अमृत की इंक्लूसिव ग्रोथ योग में ही निहित है। 
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षक डाॅ. रश्मि चौबे ने सम्मानीय अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दीं। 
क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. ज्योति जाट द्वारा इस अवसर पर महाविद्यालय का खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत कर योग खेल स्पर्धा की जानकारी दी। 
इस अवसर पर योग खेल एसोसिएशन से दिनेश सिंह ठाकुर और डाॅ. ब्रम्हानंद त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला आई.टी. प्रभारी विवेकसिंह और हर्षित शुक्ला भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. जे.के. गुजराल द्वारा किया गया।
डाॅ. दिनेश सिंह द्वारा जहाँ जबलपुर को योगधानी बनाने का प्रस्ताव किया। कार्यक्रम में योग छात्राओं ने जहां यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया, वहीं मार्शल आर्ट का भी शानदार प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य डाॅ. रश्मि चौबे द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय जबलपुर विजेता एवं शासकीय होमसाइंस महिला महाविद्यालय जबलपुर उपविजेता रहा। चयनित महिला खिलाड़ियों के नाम अंकिता राजपूत, सीमा पाॅल, शासकीय मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय, सुमंत्रा अयाम, हेमलता पटेल, यूटीडी मनीषा लोधी, शासकीय होमसाइंस महिला महाविद्यालय जबलपुर,  महाविद्यालय, साक्षी चौकसे सेंट अलाॅयसिस महाविद्यालय, पुरूष वर्ग में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय विजेता रहा एवं उपविजेता यूटीडी रहे। चयनित पुरूष देवेन्द्र मिश्रा, राहुल सिंह, अनुराग गौतम, यज्ञदत्त शर्मा, निशांत उपाध्याय यूटीडी, विजय सिंह वैस, शासकीय महाकौशल अग्रणी महाविद्यालय जबलपुर रहे।
संभागीय प्रतियोगिता 5 दिसंबर से शहपुरा में आयोजित की गईं हैं । इस अवसर पर डाॅ. आरएन श्रीवास्तव, डाॅ. ब्रम्हांनद त्रिपाठी, डाॅ. सुनीता मिश्रा, डाॅ. सुलेखा मिश्रा एवं समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं अधिक संख्या में छात्रायें उपस्थित रहीं। 

Post a Comment

أحدث أقدم