गांधी चौपाल में हुईं सत्य और अहिंसा की बातें



जबलपुर। पनागर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्र 78- के झंडा चौक नई बस्ती में आजादी के मतवाले अमर शहीद, अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल और रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर गांधी चौपाल लगाई गई। गांधी चौपाल में सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर विचार विमर्श किया गया। 
कार्यक्रम का आयोजन पनागर विधानसभा के समन्वयक सुभाष पटेल, मध्य प्रदेश सह प्रभारी एड. प्रशांत मिश्रा, आयोजक श्रीमती शांति बाई कोरी और राजकुमार झारिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में योगेंद्र सोनी गुड्डा, राजकुमार झारिया, सुनील सराठे, संजय तिवारी, पुरुषोत्तम चौबे, विजय सिंह, शंकर सिंह, राजेंद्र बाल्मिक, तीरथ मास्टर, सुनील लाला, अशोक कोरी, श्रीमती शांति बाई, श्रीमती कल्पना महोबिया, रामा ठाकुर, सावित्री कोरी, मधु ठाकुर और क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने