रेलवे अधिकारी निरीक्षण में राजभाषा चैकलिस्ट का पालन करे : डीआरएम



जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 180 वीं  बैठक में मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील ने अपने अध्यक्षीय उद्‌बोधन में कहा कि सभी अधिकारी अपने नियमित निरीक्षण के दौरान राजभाषा निरीक्षण चैकलिस्ट के अनुसार करें।  उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में राजभाषा प्रयोग प्रसार में कमी है। उनमें सुधार किए जाएं व निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करें।
इस अवसर पर बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं एडीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि हिंदी कार्यशाला की संख्या बढ़ाई जाएं। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता में पुरस्कृत कर्मचारियों को भी मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी(कल्याण) अरविन्द पाण्डेय ने किया।
 

Post a Comment

और नया पुराने