हैवानियत : नए साल के मौके पर लड़की को 4 KM तक घसीटा, हुई मौत, महिला आयोग सख्त



नई दिल्ली। नए साल के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में 4 कार सवारों ने लड़की को कई  किलोमीटर तक घसीटा और उसके बाद उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। घटना सुलतानपुरी इलाके की है। खास बात यह है कि चार सवार नशे में थे और न्यू ईयर सेलेब्रेशन कर लौट रहे थे। हैरानी की बात यह है कि लड़की का शव बिना कपड़े के पाया गया। 

Post a Comment

أحدث أقدم