विवेकानंद जयंती पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 40 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया



जबलपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद रोजगार एवं स्थानन  प्रकोष्ठ और समाजसेवी संस्था स्वयं शिक्षा संगठन द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'बेरोजगारी दोष शिक्षा पद्धति या सरकार का' था। महाविद्यालय के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत कर प्रतियोगिता ने अपनी हिस्सेदारी की। संस्था प्रमुख और महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वयं शिक्षा संगठन ने अतिथियों और उपस्थित प्रतियोगियों को प्रतियोगिता की जानकारी प्रदान कर पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान कर करने की घोषणा की।  गतिविधि में प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. जय बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत कर विद्यार्थियों से उनका परिचय कराया। स्थानन प्रभारी डॉ. प्रतीक्षा गौर,  सदस्य डॉ. राजश्री कपूर, वीरेंद्र साकेत, सुश्री कविता ने कार्यक्रम में अपना सहयोग  प्रदान किया। 

Post a Comment

और नया पुराने