सुकरी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, दिखाई ताकत



परवेज खान 
बरगी नगर l जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सुकरी में नव वर्ष मिलन समारोह के अवसर पर कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में ब्लॉक मंडल सेक्टर और बूथ कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण के दौरान कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, बरगी विधायक संजय यादव, बबुआ शुक्ला, दयानंद गिरी, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी बाई, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुखलाल यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम आरंभ किया गया। 
  • कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर 
कार्यक्रम में कांग्रेस द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया गया। बूथ स्तर, पन्ना प्रभारी, सेक्टर प्रभारियों को उनके दायित्व समझाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई l 
  • बरगी विधानसभा में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया
इस अवसर पर विधायक संजय यादव ने अपने कार्यकाल में बरगी विधानसभा में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शाल, श्रीफल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास खन्ना, कमला पटेल, सोनू रजक, राजेश चौकसे, हिम्मत झारिया, नन्हू रजक, पंकज चौरसिया, प्रकाश थापा और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

Post a Comment

और नया पुराने