नेताजी का राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान अविस्मरणीय : सांसद कैलाश सोनी


नव जाग्रति मंडल ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 
नरसिंहपुर। राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने सुभाष मैदान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी के राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान का उल्लेख किया गया। नव जाग्रति मंडल के अध्यक्ष नारायण प्रसाद श्रीवास्तव ने संस्था के ध्वज को फहराया। इस मौके पर नगर के मुख्य मार्ग पर घोषदल, स्काउट दल के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान निरंजन चौक स्थित क्रांति वीर ठाकुर निरंजन सिंह की प्रतिमा पर संस्था सदस्यों ,गणमान्य जनों व्दारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। 
  • नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति
कार्यक्रम का व्दितीय चरण बसखेडा स्थित एनजेएम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला ममार, विशिष्ट अतिथि डॉ. यूसी विश्वकर्मा, नव जाग्रति मंडल सचिव प्रमोद गुप्ता, एनजेएम समिति अध्यक्ष हरिदास नेमा, सचिव जगदीश मिश्रा, पार्षद श्रीमती ज्योति जैन, पार्षद श्रीमती संगीता शैलजा शर्मा की उपस्थिति में मनाया गया। सरस्वती पूजन व नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समक्ष  दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई । वार्षिक खेलकूद समारोह के विजेताओं को मंचासीन महानुभावों व्दारा पुरूस्कृत किया गया।
  • अतिथियों और शिक्षकों का सम्मान 
संस्था के स्थापना के अवसर पर विद्यालय में स्तुत्य योगदान देने वाले अतिथियों और शिक्षकों को शाल व श्रीफल से एनजेएम समिति व्दारा सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला एवं हमें उनके जीवन से देश को देने की प्रवृत्ति सीखने की बात कही गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रोहित तिवारी और आभार प्रदर्शन प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता ने किया। 
  • ये रहे उपस्थित 
इस अवसर पर समिति के महेश चौरसिया, विनोद नेमा, सुरेश नेमा, पराग नेमा, मनमोहन सिंह राठौर, मुन्नालाल नामदेव, नीरज लूनावत, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा लूनावत, रानी ओसवाल, संतोष बनवारी, पत्रकार आशीष जैन, अभिषेक जैन राजा, अंशुल शर्मा, आशीष जैन, ईटीवी विवेक खासकलम, दीपक शर्मा सहित नागरिक गण व अभिभावक गण एवं बच्चों की उपस्थिति रही। 

Post a Comment

और नया पुराने