पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष बने कमला पटेल




बरगी नगर l राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक अवस्थी की सहमति से ग्राम पंचायत चौरई के पूर्व सरपंच कमला प्रसाद पटेल को अपने उत्कृष्ट कार्यो के कारण पंचायती राज संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमला प्रसाद पटेल पंचायती राज संगठन का जिला अध्यक्ष बनने पर विधायक संजय यादव, दयानंद गिरी, संतोष चौकसे, बम बम तिवारी, विकास खन्ना, दिलीप गिरदोनिया, कुंवर पटेल, सोनेलाल पटेल, सुखलाल यादव आदि कांग्रेसियों ने ख़ुशी व्यक्त की है। 

Post a Comment

أحدث أقدم